June 6, 2026
4

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जून 2026। शनिवार को आए तूफान ने क्षेत्र में खासी तबाही मचाई है। यहां बीदासर रोड पर स्थित पुदंलसर फांटे के निकट किसान एग्री वेयर हाउसिंग वेयरहाऊस ध्वस्त हो गया है। यहां कार्यरत मुनीम घायल हो गया। तूफानी हवाओं से वेयरहाऊस में करोड़ो का नुकसान हो गया है।
कई क्विंटल वजनी लोहे की कैंची, टिन शेड उड़कर 100 मीटर दूर जाकर गिरे है। इस 60*260 फीट के वेयरहाऊस की दीवारें तक ढह गई है। यहां लगा हुआ माल भी बोरियों में नुकसान हुआ। वेयरहाऊस के मालिक सुलतानराम डूडी ने घायल मुनीम गंगाराम नाई को अस्पताल पहुंचाया है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है। देखें मौके से वीडियो:- https://fb.watch/HzNrE_-rb2/