






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जून 2026। पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती रेटों के दौर में इलेक्ट्रिकल कारें हर वाहन चालक के लिए किफायती, ना के बराबर खर्च एवं डीजल पेट्रोल में होने वाले खर्च में ही गाड़ी की किश्त निकल जाने के कारण के पहली पंसद बन रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भी देशवासियों से ईलेक्ट्रिकल वाहनों को अपनाने की अपील के बाद ईवी के संबध में आजमन की रुचि बढ़ गयी है और ईवी के प्रति आमजन में जागरूकता भी बढ़ी है। ऐसे में आमजन के मन में ईवी की परफोरमेंस व सुरक्षा को लेकर कई सवाल भी उठ रहे है और ईवी के संबध में सभी सवालों का सबसे विश्वसनीय जवाब टाटा बना हुआ है। ऐसे में क्षेत्रवासी ईवी क्रांति से लगातार जुड़ रहे है एवं टाटा की गाड़ियों का कारवां लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को ही श्रीडूंगरगढ़ में तीन टाटा नेक्सोन ईवी एवं एक टाटा अल्ट्रोज डीजल को क्षेत्र के चार परिवारों ने अपने परिवार के सदस्य के रूप में किया है। टाटा शो-रूम श्रीडूंगरगढ़ के विशाल स्वामी ने बताया कि बुधवार को गांव सातलेरां के ओमप्रकाश राणावत ने नेक्सोन ईवी एम्पावर्ड प्लस ए, गांव केऊ के रामकिशन सोनी ने नेक्सोन ईवी एम्पावर्ड प्लस ए एवं तार व्यवसायी धीरज चौरडिया ने नेक्सोन ईवी क्रियेटिव खरीदी है। इसी प्रकार कस्बे के आडसर बास के मोहीत गुरावा, विकास पारीक ने टाटा अल्ट्रोज डीजल खरीदी है।
टाटा ही बेहतरीन क्यों।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ईवी कार के बाजार में जहां अन्य कम्पनियों द्वारा गाड़ी का निर्धारित मूल्य लेने के बाद भी बैटरी के लिए प्रति किलोमीटर पैसे वसुलती है वहीं टाटा द्वारा गाडियों की बैटरियों की लाईफटाईम वारंटी अनलिमिटेड किलोमीटर दूरी तक चलने के बाद भी मिलती है। यही कारण है कि ईवी बाजार की दुनिया में अकेले टाटा की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक है। इसी प्रकार डीजल गाडियां भी टाटा की बेहतरीन आ रही है व अल्ट्रोज, नेक्सोन तो प्रति किलोमीटर 25 से 30 किलोमीटर तक की ऐवरेज दे रही है। इसी प्रकार सीएनजी में टाटा की टियागो, पंच, टिगोर व टैक्सी उपयोग के लिए एक्सप्रेस-टी प्रति किलोमीटर 30 से भी अधिक का ऐवरेज दे रही है। टाटा की पेट्रोल गाडियां भी अपनी लो-कॉस्ट एवं न्यूनतम मेंटेनेंस के कारण क्षेत्रवासियों की पसंद बन रही है।





