July 21, 2026
0000

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 2 जून 2026। बीकानेर में जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति के लिए विभिन्न वर्गों से 10 सदस्यों को मनोनीत किया गया है। इस सूची में ओबीसी वर्ग से कुंभाराम सिद्ध सहित सामान्य वर्ग में मोहन सुराणा, महिला वर्ग से खुशबू रतावा, एससी वर्ग से नरेश कुमार नायक, एसटी वर्ग से डॉ अशोक कुमार मीणा, अल्पसंख्यक वर्ग में मुमताज अली भाटी को मनोनीत किया गया है। समिति में सामाजिक कार्यकर्ता श्रेणी में गोपाल गहलोत, कन्हैयालाल सियाग, सुशीला कंवर तथा जालम सिंह भाटी को समिति सदस्य मनोनीत किया है। समिति का उद्देश्य आमजन की शिकायतों, जनहित से जुड़े मामलों और प्रशासनिक कार्यों की निगरानी एवं सुझावों के माध्यम से बेहतर जनसेवा सुनिश्चित करना है। नई समिति के गठन से जिले में जन समस्याओं के समाधान और प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।