July 21, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2026। सरदारशहर रोड पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही है। इस सड़क पर टैफिक का दबाव बढ़ने से यहां बाइकों की टक्कर, राहगीरों को बाइक की टक्कर, कार से टक्कर के छोटे बड़े मामले सामने आ रहें है।
शनिवार सुबह करीब पौने ग्यारह बजे इस रोड पर स्थित एक स्कूल के पास एक कार व टैक्सी में टक्कर हो गई। दुर्घटना में टैक्सी व कार क्षतिग्रस्त हुए और टैक्सी चालक आड़सर बास निवासी पवन कुमार पांडिया घायल हुए। कार सवार हरियाणा निवासी है जो बीकानेर जा रहें थे। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए है व घायल को उपजिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।