July 22, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 मई 2026। शनिवार शाम को नेशनल हाइवे पर गांव बिग्गा के पास एक अनियंत्रित कार पलट गई और कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दो व्यक्ति चोटिल भी हुए।
कीतासर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बलेनो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और बिग्गा स्थित नायारा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे झाड़ियों में जाकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार ने हवा में तीन पलटें खाए जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। बिग्गा निवासी मनोज कुमार तावणियां ने तत्परता से ग्रामीणों की मदद से कार सवार दो घायलों को निकाला और निजी वाहन से उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया। हालांकि उपजिला अस्पताल में घायल नहीं पहुंचे।