July 22, 2026
sf

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2021। कस्बे की श्रीगोपाल गौशाला के पूर्व अध्यक्ष और अणुव्रत समिति के अध्यक्ष विजयसिंह पारख के बड़े पुत्र मनोज पारख का देहांत रविवार रात्रि को हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ के सामाजिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले विजयसिंह पारख के पुत्र मनोज पारख का पीबीएम अस्पताल में 3 दिन से इलाज चल रहा था तथा रविवार देर रात उनका देहांत हो गया है। आज सोमवार दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार श्रीडूंगरगढ़ में किया जायेगा। उनकी अंतिम यात्रा 3 बजे बाजार स्थित सिद्धार्थ प्लाजा से रवाना होगी। शहर के प्रमुख समाज सेवी पारख को सांत्वना दे रहें है व दुःख प्रकट कर रहें है।