July 22, 2026
00000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अप्रैल 2026। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने एक साल से फरार स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचा दिया। सीओ निकेत पारीक व थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव के सुपरविजन में हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार ने कांस्टेबल रविंद्रसिंह के साथ आरोपी 30 वर्षीय गोपीचंद पुत्र छोगाराम मेघवाल निवासी रामसीसर छाजलनिया, सरदारशहर को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 1 साल से फरार स्थाई वारंटी को कड़ी मशक्कत के बाद बीकानेर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।