July 21, 2026
WhatsApp Image 2026-03-29 at 6.39.40 PM

कालूबास से बालाजी के जयकारे के साथ सालासर के लिए संघ हुआ रवाना
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मार्च 2026। कस्बे के कालूबास वार्ड 40 से बालाजी भक्त श्री सालासर पैदल यात्री संघ रविवार शाम 4 बजे बाबा के धोक लगाकर जुलूस के साथ बड़े धूमधाम से रवाना हुआ। संघ अध्यक्ष रामवतार पारीक ने बताया कि सभी यात्री बाबा के धोक लगातार बैंड बाजे की धून पर नाचते गाते, बाबा के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। सभी से अनुशासन व सहयोग के साथ यात्रा करने की अपील की गई है। संघ यात्री 2 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा के मौके पर सालासर बालाजी के दरबार में पहुंचकर बाबा के दर्शन कर धोक लगायेगें।