July 22, 2026
0000001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 मार्च 2026। पैदल चल रहें एक राहगीर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी और उपजिला अस्पताल से घायल को बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
बीदासर रोड पर सीओ कार्यालय के निकट एक बाइक सवार ने पैदल चल रहें राहगीर 35 वर्षीय इंद्र सैन पुत्र चंपालाल निवासी नीम का थाना को टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। उपजिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा घायल का एक्स रे करवाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल खेत में काम करने श्रीडूंगरगढ़ आया था।