July 22, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2026। आगामी 25 मार्च को रामनवमी के पर्व पर श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू संगठनों द्वारा भव्य धर्मयात्रा निकाली जाएगी। कार्यकर्ताओं ने जोश व उत्साह के साथ तैयारियां प्रारंभ कर दी है। प्रखंड अध्यक्ष संतोष बोहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को धर्मयात्रा संचालन के लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय का उद्घाटन शाम 5.15 बजे संत मोहनराम जी महाराज के सान्निध्य में किया जाएगा व इस मौके पर रामनवमी धर्म यात्रा समिति का गठन भी किया जाएगा। समिति द्वारा यात्रा और कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का संचालन किया जाएगा। कार्यक्रम में विहिप, बजरंग दल व दुर्गावाहिनी के सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। धर्म यात्रा व अन्य धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर रूपरेखा तय की जाएगी।