July 22, 2026
00001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2026। श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है। एसीजेएम हर्ष कुमार को कोर्ट परिसर में बम रखे होने व 2 बजे विस्फोट की धमकी दी गई। जिसके बाद थानाधिकारी को सूचना दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोर्ट परिसर को खाली करवाया है। वकीलों सहित स्टाफ को बाहर निकाल लिया गया है। बीकानेर से डॉग स्कॉवयड टीम को बुलाया गया है। बता देवें बीकानेर कोर्ट में भी बम की सूचना से वहां भी पुलिस पहुंच कर परिसर को खाली करवाया है।