June 4, 2026
WhatsApp Image 2026-01-21 at 20.22.04

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 जनवरी 2026। क्षेत्र के प्रसिद्ध हंसोजी धाम परिसर में आयोजित भागवत कथा में बुधवार को तीसरे दिन संत शिवेंद्रजी महाराज ने निष्काम भाव से प्रभु स्मरण करने से ये जन्म और मरण दोनों सुधर जाने की बात कही। महाराज ने कहा कि शरीर को नश्वर बताते हुए सच्ची भक्ति करने की प्रेरणा दी। उन्होंने श्रद्धालु को कपिल चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र, भरत चरित्र, नृसिंह अवतार सहित अनेक प्रसंग सुनाए व सत्संग का महत्व समझाया। तीसरे दिन की कथा के मुख्य यजमान बीरबलनाथ ज्याणी परिवार सहित कथा में शामिल हुए व बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण का लाभ लिया। गुरूवार को कथा स्थल पर हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
बुधवार को बाड़मेर के लीलसर बाड़ी के महंत मोटनाथ भी समारोह में पहुंचे और हंसोजी धाम महंत भंवरनाथजी ने उनका सम्मान किया। भामाशाह मोहनलाल सिंघी भी कथा स्थल पर पहुंचे व कथा श्रवण का लाभ लिया। बता देवें यहां गुरू हंसोजी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का दूसरा वार्षिकोत्सव पर अनेक धार्मिक अनुष्ठान हो रहें है। संत सोमनाथ जी के सान्निध्य में महंत भंवरनाथजी द्वारा आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहें है। यज्ञाचार्य बृजमोहनजी के सान्निध्य में नव कुंडात्मक रूद्र महायज्ञ का आयोजन भी होगा। वहीं 25 जनवरी को सुबह मंदिर में किए गए नवनिर्माण का लोकार्पण भी होगा। इसी दिन कथा विश्राम होगी व पूर्णाहुति हवन, महाप्रसादी व रात्रि जम्मा का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत कथा में तीसरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे कथा श्रवण के लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लीलसर महंत मोटनाथजी का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संत दंडी स्वामी शिवेंद्रजी महाराज ने सुनाए अनेक कथा प्रसंग, निष्काम भक्ति की प्रेरणा दी।