June 4, 2026
00000000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 दिसंबर 2025। क्षेत्र में सोमवार शाम प्रशासनिक दल द्वारा दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। पुलिस दल बल के साथ टीम ने अलग-अलग स्थानों पर लंबे समय से बंद दो कट्टाणी रास्तों को बुलडोजर की मदद से खुलवाया है। गांव कितासर बिदावतान की रोही में सोलर कंपनियों व खातेदार द्वारा खसरा नबंर 379/131, 380/131  का चालानी रास्ता रोक दिया गया। सोलर कंपनी ने रास्ते में अवरोध खड़ा कर आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया। सोमवार शाम नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल मौका मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रशासनिक टीम व पुलिस बल ने ये रास्ता खुलवाया। यहां बुलडोजर चला कर दीवार को गिराया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई गांव बिग्गाबास रामसरा की रोही में अंजाम दी गई। यहां बिग्गाबास रामसरा से अमृतवासी सड़क बनाने के लिए पर लंबे समय से पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार परेशान हो रहें थे। विभागीय अधिकारी मुखराम बाना ने बताया कि बजट घोषणा 2024-25 में स्वीकृत सड़क के निर्माण नहीं हो रहा था। क्योंकि मौके पर खसरा नबंर 378, 324, 331, 354, 351 व 826/334 में गुजरने वाले कट्टाणी मार्ग को अनेक खातेदारों ने रोक लिया था। इस पर टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी समझाईश की व रास्ता खुलवाया। यहां टीम को हल्का विरोध झेलना पड़ा और पुलिस ने सख्ती बरती। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया गया। दोनों कार्रवाइयों में भू-अभिलेख निरीक्षक शंकरलाल जाखड़ व राजबाला मीणा, बिग्गाबास रामसरा पटवारी सुनिता चौधरी, बिग्गा पटवारी राकेश कुमार, कितासर भाटियान पटवारी संदीप खीचड़, सातलेरा पटवारी लीला स्वामी सहित बड़ी संख्या में पुलिस दल साथ रहा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा की रोही में कट्टाणी रास्ता खुलवाया प्रशासनिक टीम ने, मौका मजिस्ट्रेट सुरजीत कुमार धायल मौजूद रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रशासन ने कड़ी समझाईश कर रास्ता खुलवाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस दल ने बरती सख्ती, आखिरकार खुलवाया रास्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुलडोजर की मदद से रास्ते से हटाए अवरोधक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर बिदावतान में सोलर कंपनी ने बंद किया रास्ता, खुलवाया प्रशासनिक टीम ने।