July 22, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे पर मंगलवार को एक कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। एसआई मोहनलाल की अगुवाई में कांस्टेबल लेखराम, इंद्रचंद, चंद्रपाल, नरेन्द्र, राजवीर व बोलेरो चालक रामनिवास का दल गश्त पर रवाना हुआ। गश्ती दल विभिन्न मार्गों से हाइवे पर बेनीसर फांटा पर पहुंचा तो दल को सूचना मिली की हाइवे पर वीर तेजा होटल का संचालक अशोक कुमार जाट निवासी बेनीसर स्वीफ्ट कार में शराब बेच रहा है। जब दल मौके पर पहुंचा तो गाड़ी का चालक आरोपी फाटक खोल कर भाग छुटा। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो पीछे की सीट पर एक थैला मिला जिसमें से 732 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने अशोक कुमार के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर जांच सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार को सौंप दी है।