September 10, 2026
WhatsApp Image 2025-02-02 at 12.47.56

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2025। खेतों में स्प्रे करने के दौरान मामूली लापरवाही भी किसान की जान पर भारी पड़ रही है। क्षेत्र में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहें है। गांव बापेऊ निवासी लिखमीसर उत्तरादा की रोही में काश्तकार किसान 25 वर्षीय छोटूराम पुत्र हिम्मताराम नायक शनिवार को स्प्रे के असर से तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां ईलाज के दौरान युवक ने रविवार सुबह दम तोड़ दिया। सेरूणा थाने से हैड कांस्टेबल आवड़दान ने पीबीएम पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर ली है।