June 4, 2026
WhatsApp Image 2025-01-05 at 10.46.44

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2025। मौसम विभाग की संभावनाएं घोषणाओं के उलट आ रही है। उसके कारण असमंजस में नागरिकों को मौसम ही असमंजस में लग रहा है। शुक्रवार व शनिवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई और तेज धूप में स्वेटरें उतारनी पड़ी। वहीं रविवार अलसुबह मौसम सामान्य था और जैसे सूर्योदय के साथ ही सूरज की किरणों पर सवार होकर कोहरा जमीन पर उतर आया है। करीब 7.30 बजे के बाद कोहरा छाने लगा और 8.15 तक घने कोहरे में बदल गया। दो दिन सर्दी से राहत के बाद नागरिकों ने फिर से ठंड का अनुभव किया है। बिग्गाबास रामसरा के किसान रामस्वरूप जाखड़ ने बताया कि पौष में गर्मी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है परंतु कोहरा छाने से किसान प्रसन्न हुए है और इससे रबी की फसलों को लाभ मिलेगा। लोढेरा के किसान रामप्रताप गेट ने भी प्रसन्नता जताते हुए कोहरा छाने से ही फसल अच्छी होने की बात कही।

मौसम विभाग ने आज बताई बूंदाबांदी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमानगढ़, कोटा, बूंदी, सीकर, झुंझुनू, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर और टोंक शामिल हैं। इस बीच मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले एक-दो दिन में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से बीकानेर संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग की मानें तो मकर संक्रांति पर इस बार बूंदाबादी बारिश होने का अंदेशा है 16 जनवरी तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 10 से 16 जनवरी के बीच प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जालबसर में छाया आज सुबह कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सिंधी कॉलोनी में सुबह 8 बजे छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुख्य बाजार में सूर्योदय के साथ उतरा कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में ठंड में अलाव का सहारा लेते बच्चे। (फोटो-राजू जाखड़)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बिग्गा में छाया घना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोढ़ेरा में छाया घना कोहरा। (फोटो-रामप्रताप गेट)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर चोटियान में छाया आज सुबह 10.30 बजे भी घरना कोहरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गाबास रामसरा की रोही में छाया घना कोहरा। (फोटो :- रामस्वरूप जाखड़)