July 22, 2026
00000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसंबर 2024। सामाजिक संस्था नागरिक विकास परिषद के आड़सर बास स्थित भवन में बुधवार दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक दो दो घंटे के दो बैच प्रारंभ हो गए है। बृजलाल रामकिशन बाहेती के आर्थिक सहयोग से सिलाई केंद्र का संचालन होगा। सिलाई केंद्र प्रभारी सत्यनारायण स्वामी ने बताया कि बुधवार से युवतियों व महिलाओं के दो बैच प्रारंभ हो गए है, जिनमें 12 महिलाएं व युवतियां शामिल है। नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण में महिला प्रशिक्षक द्वारा ही प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बता देवें नि:शुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई सिखने के लिए महिलाएं या युवतियां अपना पंजीयन 9660815051 पर संपर्क कर करवा सकती है।