July 22, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अक्टूबर 2024। भारती निकेतन महाविद्यालय में तृतीय वर्ष की दो छात्राओं ने जूडो में कांस्य पदक जीता है। जूडो कोच नितिन सिंह ने बताया कि महाराजा गगासिंह यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज जूडो चैंपियनशिप में दिशा तोलंबिया पुत्री राधेश्याम दर्जी तथा वार्ड नंबर 36 कालूबास श्रीडूंगरगढ़ तथा हर्षिता वर्मा पुत्री श्यामसुंदर वर्मा ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिंह ने बताया कि दिशा जूडो में लगातार तीन वर्षों से अंतर महाविद्यालय में पदक हासिल करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई है। संस्था प्रधान ओमप्रकाश स्वामी व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय व्यास, उपप्राचार्य डॉ. आनंदनारायण पुरोहित व समस्त स्टाफ ने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिशा और हर्षिता ने हासिल किया कांस्य पदक।