July 22, 2026
000000000

एक दिवसीय नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में हाई स्कूल रोड स्थित गणेश ज्योतिष कार्यालय में एक दिवसीय नि:शुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर का आयोजन आज होगा। समाजसेवी मांगीलाल अमित कुमार बोथरा के सहयोग से आयोजित शिविर में ज्योतिषविद् रामदेव उपाध्याय अपनी नि:शुल्क सेवाएं देंगे। शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ नागरिक व समाजसेवी ओमप्रकाश स्वामी ने किया। इस दौरान सेवा भारती जिलाध्यक्ष इंद्रचंद तापड़िया, पार्षद प्रतिनिधि मनोज पारख, वरिष्ठ नागरिक हरिप्रसाद मूंधड़ा, अंजुम भाटी, मुन्नीराम सिहाग, मीनाक्षी डागा, प्रेमलता पारख सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें। अतिथियों ने भी जीवन में ज्योतिषीय गणित का महत्व बताते हुए इसकी गणना सटीक होने पर जीवन में परिवर्तन होने की बात कही। राजगुरू देवीलाल उपाध्याय ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। उपाध्याय ने बताया कि इस शिविर में हस्तरेखा, प्रश्न कुण्डली अवलोकन के साथ ही ज्योतिष विषय के विख्यात महर्षि पाराशर द्वारा रचित बृहत्पाराशरहोराशास्त्रम् के अनुसार जन्मकुंडली का भी अवलोकन किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने किया ज्योतिष शिविर का उद्घाटन।

काला गौरा भैरव मंदिर में महाप्रसादी व भव्य जागरण आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के वार्ड 30 में काला गौरा भैरव मंदिर में आज महाप्रसादी का आयोजन होगा। सुबह करीब 10.30 बजे रोटे का भोग लगाया जाएगा। बाबा की भव्य ज्योत व महाआरती होगा। काला गौरा भैरूंनाथ नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित रात्रि जागरण में बिल्लू सिसोदिया एडं पार्टी, जेतपुर द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।
सोनी ने लगाया लखासर भैरव को रोटे का भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोमवार सुबह लखासर भैरव मंदिर में सवामन रोटे का भोग बाबा को श्रीडूंगरगढ़ के सुशील कुमार सोनी ने सपरिवार लगाया। इस दौरान भंवरलाल गहलोत, बनवारी लाल, श्यामसुदंर, भागीरथ, मूलचंद, दौलतराम, प्रह्लाद, रामरतन सहित अनेक भैरव भक्त शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के सुशील सोनी ने सपरिवार बाबा को लगाया सवामण रोटे का भोग।

पदयात्रियों ने कोडमदेसर भैरव के किए दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से 13 सितंबर को पैदल रवाना हुए श्रीकोडमदेसर पैदल यात्री संघ ने आज सुबह बाबा के दरबार में धोक लगाई। भक्तों ने जयकारे लगाए और दर्शन की अपनी मन्नतें मांगी। पदयात्रियों की मंगलमय यात्रा पूर्ण होने पर संघ प्रभारी ने उन्हें बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोडमदेसर भैरव के आज पदयात्रियों ने किए दर्शन।