July 22, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 जून 2024। आड़सर बास में स्थित बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय में आज व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई है। यहां सुबह वोल्टेज न्यूटल हो जाने की गड़बड़ी से अस्पताल में एसी का स्टेबलाइजर, दो कूलर, एक छत पंखा, तीन होल्डर एलईडी, पांच सीलिंग एलईडी, एक कंप्यूटर प्रिंटर सिस्टम, एसी स्टेबलाइजर जलकर खाख हो गए है। अस्पताल प्रभारी डॉ सुनील गोयल ने बताया कि विभाग को सूचना दे दी है व बिजली कार्मिक को बुलाकर बिजली दुरस्त करवा ली गई है। शेष व्यवस्थाओं को सुचारू करने के लिए प्रयास किए जा रहें है।