July 21, 2026
WhatsApp Image 2024-06-06 at 12.06.01

5 साल की करीब ढाई लाख भर्तियों का दोबारा वेरिफिकेशन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में बड़ी संख्या में फर्जी डिग्रियां और डमी कैंडीटेड सामने आने के बाद अब एसओजी ने सरकार को पत्र लिखकर दुबारा से वेरिफिकेशन कराने की मांग की है। एसओजी ने सरकार को पत्र लिखकर दुबारा से वेरिफिकेशन कराने की मांग की है। एसओजी ने पिछले 5 साल में हुई भर्ती परीक्षाओं के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। इसके बाद कार्मिक विभाग ने संबंधित विभागों को यह पत्र भेजा है। एसओजी पीटीआई भर्ती सहित अन्य परीक्षाओं में फर्जी जांच कर रही हैं। दलालों की गिरफ्तारी के बाद बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद एसओजी ने सरकार को पत्र लिखा है। अगर दोबारा वेरिफिकेशन होता है तो मुख्य रूप से डिग्रियों की जांच हो सकेगी, क्योंकि भर्ती बोर्ड और संबंधित विभाग के स्तर पर इसमें ही बड़ी चूक हुई थी। इसके अलावा एडमिट कार्ड से लेकर वेरिफिकेशन के दस्तावेजों की जांच से डमी कैंडीकेट भी सामने आ सकेंगे। एसओजी ने पिछली भर्तियों में मुख्य तौर पर बाहरी राज्यों से लाई गई डिग्रियों सहित खेल सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेजों के वेरिफिकेशन करने की बात कही है। एसओजी ने अब तक 30 एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 24 तो डमी कैंडीकेट बिठाकर परीक्षा पास करने की है।

एसपी ने दिया सख्त आदेश, रात 8 बजे बाद शराब बिकी तो एसएचओ होंगे सस्पेंड।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बुधवार को सभी पुलिस थानों के एसएचओ को कड़ी चेतावनी देते हुए रात 8 बजे बाद शराब बिक्री के ढर्रे को सुधारने की बात कही है। गौतम ने कहा कि रात 8 बजे बाद दुकानों पर शराब बिकी तो एसएचओ को सस्पेंड किया जाएगा। शहर के सभी थानों के एसएचओ को 17 सीसी की चार्जशीट भी दी गई है। एसपी ने बीट कांस्टेबल, इवनिंग गश्त अधिकारी, चेतक इंचार्ज की जिम्मेदारी तय की है कि रात 8 बजे के बाद दुकानें बंद हो जाएं। एसपी ने दुकानदारों को भी हिदायत दी है।

उपखंड अधिकारी ने प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने का आग्रह किया, अनेक कार्मिक रहें उपस्थित।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व पर्यावरण दिवस पर उपखंड अधिकारी उमा मित्तल की अगुवाई में गुरूवार को उपखंड परिसर में पौधारोपण किया गया। मित्तल ने नागरिकों से पर्यावरण के मुद्दे को गहरे चिंतन के साथ संवेदनशील होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण का एक मार्ग अब पौधे लगाकर उनका पालन करना ही है। प्रति व्यक्ति इसमें अपना योगदान देकर पृथ्वी व प्रकृति संरक्षण में सहयोगी जरूर बने। इस दौरान तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित उपखंड कार्यालय और वन मंडल के कार्मिक मौजूद रहें। सभी ने पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

चंद्रशेखर की जीत पर मनाया जश्न।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के सुप्रीमो चंद्रशेखर आजाद की नगीना लोकसभा से डेढ़ लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल करने पर गांव बिग्गा में मंगलवार शाम रैली निकाल कर जश्न मनाया गया। इस दौरान भीम आर्मी के संदीप जयपाल, राधे आजाद, सतपाल जोगपाल, रामचंद्र मेघवाल, लालचंद चिनिया, अर्जुन चौहान, मुन्नीराम बारूपाल, मुकेश रैगर, पूनमचंद, लेखराम, घनश्याम, अशोक रैगर, छगन चिनिया, टिकुराम बारूपाल, राजेंद्र चौहान, मनोज बारूपाल, गणेश, लालाराम, राजूराम, रमेश, अन्नराम, मदन चिनिया सहित अनेक युवा शामिल रहें।

दुर्गावाहिनी की बहिनों ने किया पौधरोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड नं 15 में बाबा रामदेव जी के मंदिर परिसर में दुर्गावाहिनी की बहिनों ने पौधारोपण किया। इस दौरान संगठन की जिला सयोंजिका लक्ष्मी सुथार ने पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक होने की बात कही।