July 22, 2026
10-octttttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स कस्बे के हर घर में ही नहीं प्रति फोन में पढ़ा जाने वाला लोकप्रिय न्यूज पोर्टल बन गया है। ऋषिता के मिलने की खबर प्रकाशन के साथ ही परिजनों ने चंद्रप्रकाश जोशी को फोन कर लिया। पाराशर मंदिर में पास जोशी ने बालिका को उसके बड़े भाई व नाना को सौंप दिया। बालिका इंयारा कैंप निवासी है और श्रीडूंगरगढ़ में अपने ननिहाल आई है। परिजनों ने बताया कि वह आइसक्रीम लेने बाहर आई और आइसक्रीम वाले के पीछे निकल गई। परिजन उसकी तलाश कर रहें थे। सभी ने राहत की सांस लेते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स और जोशी का आभार जताया।