July 22, 2026
WhatsApp Image 2024-05-11 at 21.31.54

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। शनिवार को क्षेत्र के गांव ऊपनी के 33केवी जीएसएस पर लाईन संबधी कार्य करते हुए 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आने से जीएसएस पर नियुक्त कार्मिक की मौत के बाद क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। कार्मिक प्रभूदयाल स्वामी पिछले कई वर्षों से इसी जीएसएस पर कार्यरत थे एवं ग्रामीणों से भी सम्पर्क बना कर निगम के कार्यों को कर रहे थे। कार्मिक की मौत की सुचना मिलने के साथ ही चिकित्सालय के बाहर भीड़ होनी जमा हो गई एवं लोगों में विद्युत  विभाग व ठेका कम्पनी के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। ऐसे में शव को मोर्चरी में रखवाया गया है एवं रविवार सुबह शव लेने के बजाए आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्मिक की मौत के बाद आक्रोशित लोग।