July 21, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मई 2024। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के सरदारशहर रोड स्थित दशहरा मैदान में लगे हुए राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर एवं सर्कस में हर दिन शहर वासी अथिति रूप में पहुंच रहे है। मेले में झूले झूलने का एक्साइटमेंट हो या कपड़े, घरेलू सामान की शॉपिंग का एन्जॉय हो या फिर खाने-पीने की मौज मस्ती हो, शहरवासी उत्साह के साथ मेले में पहुंच रहे है। मेले में लगे सर्कस में बौने कद के जोकरों के माध्यम से हंसी के फव्वारे छूट रहे है। आप भी न चुके और आज रविवार को अपने परिवार के साथ मेले में पहुंच कर शहर में हो रहे इस पारिवारिक आयोजन का लुफ्त उठाएं।