July 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस द्वारा व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के प्रयास किए जा रहें है। ऐसे में पुलिस द्वारा अलग अलग तीन कार्रवाइयों में पांच जनों को गिरफ्तार कर हवालात की हवा खिलाई गई है। एसआई सुरेश भादू ने सोमवार शाम करीब 5 बजे एक कार्रवाई करते हुए श्रीडूंगरगढ़ निवासी 22 वर्षीय युवक श्योपत जाट को गिरफ्तार किया। वहीं भादू ने एक अन्य कार्रवाई में गांव धोलिया निवासी 25 वर्षीय भानीराम नायक व 22 वर्षीय बीरबल नायक को गिरफ्तार कर हवालात में पहुंचाया। एक अन्य कार्रवाई में एएसआई रविंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए बाना निवासी 27 वर्षीय रामकिशन जाट व रीड़ी निवासी 22 साल के हनुमान जाट को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। सभी गिरफ्तारों को आज कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी।