June 4, 2026
10-octttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 फरवरी 2024। कृषि विभाग के कार्मिकों ने विभागीय पदौन्नति प्राप्त करने वाले कार्मिकों के लिए शुक्रवार शाम राजविलास मैरिज गार्डन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। विभाग में सुरेंद्र कुमार मारू के कृषि अधिकारी से सहायक निदेशक पद पर पदौन्नति होने पर उनका फूलमाला व साफा पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया। विभाग में पहली बार कृषि पर्यवेक्षक से वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक पद पर पदौन्नतियां दी गई है। इसमें पदौन्नति प्राप्त करने वाले बनवारी लाल सैनी, परत नाथ, राजेंद्र डेलू, रमेश बाना, पवन शर्मा, ओमप्रकाश बाना, ओमप्रकाश कुलड़िया, बलवीर भादू का साफा व फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। समारोह में मुख्य अतिथि सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) श्रीडूंगरगढ़ रघुवरदयाल उपस्थित रहें। दयाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अपने पदों पर जिम्मेदारी पूर्वक पूरी लगन व मेहनत से कृषि हितों में कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मौजूद कृषि अधिकारी गिरिराज चारण ने सभी से अपने अनुभव साझा करते हुए पदौन्नति पर बधाई दी। सुरेंद्र मारू ने भी कृषि अधिकारी रहते अपने कार्यानुभव साझा करते हुए सभी वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षकों को शुभकामनाएं प्रेषित दी। आयोजन में जोधासर कृषि पर्यवेक्षक रणजीतसिंह राठौड़ की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम में कृषि पर्यवेक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष मालाराम गोदारा व सहायक कृषि अधिकारी संगठन के प्रदेश सचिव रमेश भाम्भू सहित यश कमलिया, अमित गोदारा, मुरारी शर्मा, धन्नाराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, शिवप्रकाश गोदारा, मोहनलाल, राजकुमार बेनीवाल, दलीप माहिया, भागीरथ कुलड़िया, धर्माराम गोदारा, श्रवणदास स्वामी, एकता, ममता, नीतू वर्मा, सरस्वती, रवीना, प्रियंका, भावना, मनीषा, सुमन कड़ेला, निशा शर्मा आदि शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभागीय कार्मिकों ने सहायक निदेशक पद पर पदौन्नत हुए सुरेंद्र मारू का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मारू सहित वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक बने सभी कार्मिको का फूलमालाएं पहना कर साफा पहना कर किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजविलास मैरिज पैलेस में सम्मान समारोह में विभाग के अधिकारी व कार्मिक शामिल हुए।