July 21, 2026
10-octtt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2024। बुधवार को देर शाम शेरुणा पुलिस ने अलग अलग मामलों में तीन जनों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी इंद्रलाल ने अवैध शराब के दर्ज प्रकरण में वांछित आरोपी 36 वर्षीय राजकुमार पुत्र चेतनराम मेघवाल निवासी लिखमीसर उत्तरादा को गिरफ्तार किया। वहीं एएसआई चैनदान ने हरिण शिकार मामले में वन विभाग द्वारा दर्ज आर्म्स एक्ट प्रकरण में जांच करते हुए 32 वर्षीय बशाखी पुत्र बेगाराम बावरी निवासी गोपालसर को गिरफ्तार किया है। वहीं जांच के दौरान तैश में आ जाने पर गोपालसर गांव के ही 32 वर्षीय जंजीर पुत्र केशर बावरी को 151 में अरेस्ट किया गया।