July 22, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जनवरी 2024। खेत की सींव के विवाद में एक खेत पड़ौसी ने फव्वारे से हमला कर एक जने का सिर फोड़कर उसे चोटिल कर दिया। पीड़ित के पुत्र ने थाने में पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। गांव इंदपालसर हथाना निवासी 30 वर्षीय भंवरलाल पुत्र कानाराम लखारा ने अपने खेत पड़ौसी सांवरदास पुत्र तुलछीदास स्वामी के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार सुबह 10 बजे वह अपने पिता कानाराम के साथ इंदपालसर स्थित खेत की ढाणी से अपने दूसरे खेत को संभालने पैदल हजारीदास पुत्र गोविंददास स्वामी के खेत में से कट्टाणी रास्ते से होकर जा रहा था। परिवादी आगे व उसके पिता करीब 15 कदम पीछे चल रहा था। उसने पुलिस को बताया तभी खेत पड़ौसी सांवरदास अपनी ढाणी से हाथ में फव्वारा लेकर आया और मेरे पिता को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया। कानाराम के सिर पर फव्वारे की चोट लगी व सिर से खून बहने लगा। जब पुत्र ने बीच बचाव किया तो आरोपी ने कुल्हाड़ी लेकर आने व जान से मारने की धमकी दी। परिवादी अपने पिता को लेकर खेत की ढाणी में लेकर आया व वहां से उपजिला अस्पताल लेकर आया जहां पिता का ईलाज चल रहा है। परिवादी ने बताया कि सांवरदास ने 15 दिन पहले भी सींव की बात को लेकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दे दी है।