July 22, 2026
WhatsApp Image 2024-01-14 at 15.25.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2024। एक महिने पहले विवाहित युवती ने 12 जनवरी की रात चूहे मारने की दवा खा ली। युवती की पीबीएम में ईलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गई। मृतका के भाई इंदपालसर निवासी भैराराम पुत्र मालाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि 12 जनवरी की रात करीब एक बजे उसकी बहन सोनू ने चूहे मारने की दवा खा ली जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जहा ईलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। सोनू का विवाह एक माह पूर्व ही हुआ था और वह 20 दिन से पीहर ही थी। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है व मामले की जांच उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।