July 22, 2026
10-octt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 जनवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अपने अभियान के तहत गुरूवार शाम को नेशनल हाईवे पर यूपी में बिक्री के लिए बनाई गई अवैध शराब के साथ एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैडकांस्टेबल राकेश कुमार गुरूवार शाम गश्त के दौरान हाईवे पर पहुंचें तो मुखबीर की सूचना पर हाईवे पर प्लास्टिक के कट्टे में 45 पव्वें अवैध देशी शराब लेकर बिग्गाबास निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया है।