July 22, 2026
IMG-20231113-WA0052

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 नवंबर 2023। आज बड़े दिन दुःखद खबर क्षेत्र के गांव जैसलसर से आई है। यहां ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गयी है। सीआई बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे व शव को मोर्चरी पहुंचाया गया है। सिंह ने बताया कि जैसलसर निवासी 22 वर्षीय शिवलाल पुत्र मालाराम मेघवाल की मौत हो गयी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक अपने खेत जा रहा था और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना से परिवार सहित गांव में शोक की लहर छा गयी है।