July 21, 2026
10-oct

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 नवबंर 2023। चुनाव की आचार संहिता के दौरान क्षेत्र में जनता पेयजल किल्लत से त्रस्त है, क्योंकि नेता सभी चुनावों में व्यस्त है और अधिकारी बिना किसी जवाबदेयता के मस्त है। शहर में पेयजल संकट गहरा गया है एवं आडसर बास में हनुमान क्लब के पास तो पिछले चार दिनों से पानी की एक बूंद सप्लाई नहीं हुई है। इसी प्रकार कस्बे के अन्य मोहल्लों में भी पेयजल संकट से कस्बेवासी परेशान है एवं आए दिन महंगी दरों पर पानी के टैंकर मंगवाने को मजबूर है। इसी प्रकार गांव गोपालसर में भी पेयजल किल्लत गहरा गई है। गांव में तीन पेयजल स्त्रोत है एवं विभागीय लापरवाही के कारण तीनों ही बदं पड़े है। ऐसे में सभी यही आरोप लगा रहे है कि चुनावों के दौर में प्रशासन को या नेता सभी व्यस्त है तो ऐसे में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही का दौर शुरू हो गया है। इस कारण क्षेत्रवासी खासे परेशान हो रहे है।