June 4, 2026
0000010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2023। आज अनंत चतुदर्शी के दिन भैरव बाब के जन्मोत्सव के रूप में उनके भक्त धूमधाम से मनाते है। क्षेत्र के गांव तोलियासर के प्रसिद्ध मंदिर में जयपुर से आए ताजा फुलों से बाबा का दरबार सजाया गया है। अलसुबह ही पैदल यात्री रवाना हुए व सुबह की महाआरती में भी सैंकड़ों पदयात्री पहुंचे है। परंपरागत रूप से बाबा की महाआरती का आयोजन हो रहा है। श्रीडूंगरगढ़ निवासी दिवगंत भीखमचंद सेठिया परिवार द्वारा परंपरागत रूप से छप्पन भोग व साढें पांच क्विटंल लड्डू का भोग बाबा को लगाया जाएगा। मंदिर में सैंकड़ो पदयात्री बीकानेर व चुरू जिले सहित बड़ी संख्या में पहुंच रहें है। शाम तक श्रीडूंगरगढ़ से तोलियासर तक जगह जगह सेवादार अपनी सेवाएं पदयात्रियों के लिए देंगे। गांव बिग्गा के भैरव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ भैरव भक्तों ने गुब्बारों से शानदार सजावट की है। यहां अनेक स्वागत द्वार बनाए गए है व पूरा मंदिर रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। आज अलसुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहें है। पूरा श्रीडूंगरगढ़ अंचल बाबा के जयकारों से गूंज रहा है और बाबा भक्त बाबा को रिझाने के अनेक उपक्रमों में जुटें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में बाबा के दरबार को भक्तों ने सजाया जयपुर से ताजा फूल मंगवा कर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अलसुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं की कतारें लगी है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हजारों की संख्या में पदयात्री आज बाबा के दरबार में पहुंच कर लगाते है धोक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुबह की महाआरती में भाग लेने पहुंचे सैंकड़ो श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर समिति सहित गांव के युवा कर रहें है व्यवस्था में सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खूब सजी है अस्थाई दुकानें ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फूल व गुब्बारों से सजाया पूरा मंदिर परिसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा के भैरव मंदिर में शानदार सजावट की, सजाए अनेक स्वागत द्वार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देर रात तक श्रद्धालु जुटे रहें सजावटों में, आज सुबह से उमड़े भक्त, मंदिर में गूंजे जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों मंदिरों में लाखों दर्शनार्थी आज लगाएंगे बाबा के धोक, मांगेगे मन्नतें।