July 21, 2026
WhatsApp Image 2023-08-06 at 7.09.27 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अगस्त 2023। श्रीडूंगरगढ़ की पहचान पूरे जिले में रक्तदाता उपखंड के रूप में है और इसमें क्षेत्र के छोटे छोटे गांव भी अपना योगदान दे रहें है। आज गांव जेतासर में राउमावि के प्रागंण में दिवंगत दुलाराम फौजी की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 143 यूनिट रक्तदान किया गया और रक्तदान करने पुरूष व महिला युवा शक्ति ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। जेतासर सहित करीब एक दर्जन जागरूक युवा आस पास के गांवो से भी रक्तदान करने पहुंचे। शिविर में मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज बीकानेर के अतिरिक्त प्रिंसिपल डॉ एनएल महावर ने उपस्थित रक्तदाताओं को रक्तदान के लिए समाज मे व्याप्त भ्रांतियां को दूर कर अन्य ग्रामीण युवाओं को भी प्रेरित करने की बात कही। उन्होंने रक्तदान संबंधी अनेक जानकारियां दी। पीबीएम की रक्तसंग्रहण टीम ने रक्त संग्रह किया व शिविर में लॉयन्स क्लब श्रीडूंगरगढ़ यूनिक व युवा मंडल जेतासर के बैनर तले अनेक स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में शामिल होने वाले सभी ग्रामीणों व सदस्यों ने दिवंगत दुलाराम गोदारा को श्रद्धांजलि दी। आयोजन कर्ता ओमप्रकाश व महावीर गोदारा ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रक्तसंग्रहण टीम का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौजिज ग्रामीणों ने आयोजक की ओर से पीबीएम के डॉ एमएन महावर को स्मृति पत्र सौंपा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आस पास के गांवो से भी करीब एक दर्जन युवा रक्तदान करने पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवाओं ने बढ़चढ़ कर रक्तदान में हिस्सा लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं ने भी रक्तदान में भाग लिया।