June 4, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जुलाई 2023। रास्ते में खड़ी मोटरसाईकिल गायब हो गई और मालिक ने थाने पहुंच कर चोरी का मामला दर्ज करवाया है। मोमासर बास निवासी मनमोहन पुत्र श्रीगोपाल राठी ने पुलिस को बताया कि उनके घर में विवाह समारोह के दौरान 16 जुलाई को तेरापंथ भवन के पास मोटरसाइकिल खड़ी की थी जिसे अज्ञात चोर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई बलवीर सिंह के सुपुर्द कर दी है।