July 21, 2026
1

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 मई 2023। दुकान का फर्जी पट्टा बनवाने के आरोप लगाते हुए परिवार के ही चार सदस्यों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है। गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी सहीराम पुत्र मेवादास स्वामी ने इसी गांव में रहने वाले परिवार में अपने काका लगने वाले ओमदास पुत्र गिरधारीदास व काकी गीतादेवी सहित परिवार के ही कुनणदास पुत्र सीतदास, हड़मानदास पुत्र प्रतापदास स्वामी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी दुकान के फर्जी दस्तावेज व कागजात से पट्टा तैयार करवा कर छल कपट किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।