June 4, 2026
WhatsApp Image 2023-04-09 at 12.23.09 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अप्रेल 2023। गली में रास्ता रोक कर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने के साथ 5000 रूपए छीन लेने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि बिग्गा निवासी बजरंग पुत्र नंदलाल व्यास ने मामला दर्ज करवाते हुए इसी गांव के मुकेश पुत्र गणेश व्यास पर आरोप लगाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 4 अप्रेल को आम गली में उसे रोक कर गाली गलौच करते हुए मारपीट की और उसकी जेब से 5000 रूपए छीन कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम के सुपुर्द कर दी गई है।