June 4, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुरुवार 24 फरवरी को जुआ- सट्टे के दो अलग अलग मामलों में जब्त 18 मोबाइल, 1 लेपटॉप मय चार्जर, हैड-फोन, माइक-लीड, अटैचीनुमा लाइन पेटी मय चार्जर की नीलामी की जाएगी। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि न्यायालय एसीजेएम श्रीडूंगरगढ़ के आदेशानुसार कल सुबह 10 बजे आयोजित की जाने वाली नीलामी में कोई भी व्यक्ति भाग लेकर उच्चतम बोली लगाकर उपरोक्त सामान खरीद सकता है।