September 10, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 फरवरी 2025। जहरीले पदार्थ के सेवन से एक नाबालिग ने अपनी जान गवां दी है। क्षेत्र के गांव कुनपालसर निवासी 16 वर्षीय युवती ने रविवार को दवा समझ कर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे युवती की तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से पीड़िता को पीबीएम बीकानेर रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह ईलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया। पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी व हैड कांस्टेबल देवाराम ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।