July 21, 2026
009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 जून 2023। सेरूणा थाने में मारपीट करने, धमकाने, जातिसूचक गालियां निकालने का आरोप लगाते हुए एक जने के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। 22 वर्षीय राजूराम पुत्र परमानाराम नायक निवासी दुसारणा बड़ा ने इसी गांव के कोझाराम पुत्र सालूराम सारण पर आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार को 11 बजे आरोपी ने उससे मारपीट की व जातिसूचक गालियां देते हुए अपमानित करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ रामेश्वरलाल को सौंप दी है।