








श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जून 2026। श्रीडूंगरगढ़ शहर या ग्रामीण अंचल ही नहीं जिले भर में चोरों के हौसले बुलंद है। आए दिन क्षेत्र में विभिन्न चोरियों की वारदातें सामने आ रही है।
क्षेत्र के गांव रीड़ी में डुमेरा बास निवासी हेतराम पुत्र रामेश्वरलाल जाखड़ की बाइक उनके घर के सामने से चोर चुरा कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि वह बाइक खड़ी करके 11 बजे घर के भीतर गए और लौट कर आए तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। जाखड़ ने आस पास सब जगह बाइक की तलाश की परंतु उन्हें बाइक नहीं मिली। परिवादी द्वारा पुलिस को बाइक चोरी की परिवाद दी जाएगी।



