Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 11, 2026
WhatsApp Image 2025-08-17 at 20.20.37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। क्षेत्र में चोरी की बढ़ती वारदातों ने आमजन की नींद उड़ा दी है। आज मंदिर दर्शन करने गई एक महिला के घर में मात्र आधा पौन घंटे में ही चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। रविवार सुबह गांव तोलियासर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए लाखों के गहने चोरी कर लिए। गांव में हनुमानजी मंदिर के पास रहने वाले नवरतनमल पुत्र खेताराम राजपुरोहित अपने बेटे के साथ सुबह श्रीडूंगरगढ़ काम पर आ गए। पीछे से उनकी पत्नी करीब 10 बजे भैरव मंदिर में दर्शन करने गई। वह घर पर ताला लगाकर गई और जब करीब 10.30 बजे लौट कर आई तो घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा हुआ पाया। महिला घर के भीतर गई तो देखा संदूक, अटैची व अलमारी के तोड़कर चोरों ने सारा सामान बिखरा दिया और गहने चोरी कर लिए। परिवादी ने बताया कि सोने की रखड़ी, हार, झूमर झेला, भुजबंध, हाथ की पुंजी, माथा टीका, सहित करीब 20+30 भरी सोना चोरी कर लिया है। दो जोड़ी पायल भी चोर ले गए। परिवार को 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। वारदात की सूचना मिलने पर एसआई मोहनलाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चोरों के पैरों के निशान ढककर सुरक्षित किए। बता देवें चोर घर में पीछे की दीवार कूद कर घुसे और सामने की दीवार फांद कर निकले। मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप की टीम कर रही है और पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस को गांव सुरजनसर में भी इसी चोर दल द्वारा चोरी की वारदात अंजाम देने की आशंका है। वहीं सुरजनसर की रोही में तोलियासर में हुई चोरी के कीमती सामानों के खाली बक्शे भी मिले है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लाखों के नुकसान से परिवार मायूस हुआ, पुलिस ने की जांच प्रारंभ, चोरों के पांवो के निशान को सुरक्षित किया।