September 30, 2026
IMG-20260930-WA0118

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही विकास रथ यात्रा बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल के विभिन्न गांवों में पहुंची। यात्रा के हेमासर, बेणीसर, लखासर, जोधासर, झझेऊ, सेरूणा, पूनरासर, माणकासर और डेलवा सहित विभिन्न गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा के दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनहित से जुड़ी नीतियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत की ओर से क्षेत्र में करवाए जा रहे विकास कार्यों को लेकर अपनी बात रखी और विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। विभिन्न गांवों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ आगामी पंचायत चुनावों को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों एवं तैयारियों पर भी चर्चा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया।

माणकासर में वर्चुअल माध्यम से जुड़े मुख्यमंत्री

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विकास रथ यात्रा के दौरान माणकासर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना। मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष एवं विकास रथ प्रभारी महेंद्र सिंह तंवर, उत्तम नाथ सिद्ध, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहन नाथ सिद्ध, देवनाथ, मोहन सिंह देवड़ा, अभय सिंह, मोती सिंह जोधासर, जेठनाथ झझेऊ, गौरीशंकर स्वामी सेरूणा, भागीरथ सिंह झझेऊ, भाजपा देहात महामंत्री जगदीश पारीक, मुनिनाथ पूनरासर, नाथूनाथ पूनरासर, मोहन कुलड़िया, हनुमान शर्मा, जुगल स्वामी, मंडल उपाध्यक्ष भीम सिंह माणकासर, राम सिंह माणकासर, देवकरण पारीक, सहीराम डेलू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।