July 19, 2026
00000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव नोसरिया से एक गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो जाने की दु:खद खबर आई है। गांव के मध्य में ही स्थित गीगाराम बावरी के रहवासी कच्चे मकान में अचानक सोमवार सुबह आग लग गई। आग में परिवार के जरूरी कागजात, कपड़े बर्तन, राशन और गहने सहित सभी सामान आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर सामूहिक प्रयासों से आग बुझाई। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पानी के टेंकर भी मंगवाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गीगाराम स्वयं कमाने के लिए कहीं बाहर रहता है और उसके बड़े बच्चे स्कूल चले गए। वहीं छोटे बच्चे खेल में लगे थे वहीं पत्नी दैनिक कार्यों को निपटा रही थी। तभी शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। एक झोंपड़ी ही परिवार का आशियाना थी और वह भी जलकर राख होने की सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन व सरपंच को दी है और मदद करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जलकर खाख हुआ गीगाराम बावरी का आशियाना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गृहस्थी के सामान सहित जलकर आशियाना हुआ खाख।