June 5, 2026
WhatsApp Image 2025-10-05 at 14.50.24 (1)

श्रीडूगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2025। शनिवार और रविवार को गांव बिग्गा में बिग्गा दादा के धड़ देवली मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों ने दर्शन किए व मन्नतें मांगी है। सुबह से मंदिर में श्रद्धालुओं को तांता लगा है। मंदिर से नेशनल हाइवे तक श्रद्धालुओं की कतारें लगी है। अखंड धुणा में ज्योत प्रज्ज्वलित की गई व हवन कुंड में आहुतियां दी गई। पुजारी सोहनलाल जाखड़ ने पूजन आरती संपन्न करवाई। खेताराम जाखड़ ने बताया कि यहां अखंड धुणे महिमा विशेष है। श्रद्धालु घी खोपरों की आहुतियां देकर सुख व समृद्धि की कामना करते है। बीती रात मंदिर में जयकारों के साथ जागरण का आयोजन हुआ। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जागरण में शामिल हुए और भजन कलाकार अर्चना देवी ने बिग्गा दादा की कीर्ति का बखान किया। मेले में जैसलमेर, बाड़मेर, नागौर, जोधपुर, हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली सहित देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। जागरण में वीर बिग्गाजी मानव सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने जागरण व मेले की व्यवस्थाओं को सुचारू संभाला। मेला कमेटी अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। पुलिस बल तैनात कर हाइवे पर ट्रेफिक कंट्रोल किया गया। अग्निशमन यंत्र की उपस्थिति भी रही। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए दो दिन निःशुल्क भंडारे, नि:शुल्क मेडिकल सेवाओं की व्यवस्था की गई। श्रद्धालुओं के लिए जलसेवा में सातलेरा के युवाओं का सहयोग रहा। मेले में विभिन्न दुकानें भी सजी जिससे मेले में लोगों ने खरीददारी भी की। यहां धोक लगाने पहुंचे डिप्टी कमांडेंट पद पर पदोन्नत डूंगरराम जाखड़ का युवाओं ने सम्मान किया गया। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, सातलेरा सरपंच प्रतिनिधि भीखाराम जाखड़, बिग्गाबास रामसरा के लक्ष्मणराम जाखड़, पूर्व सरपंच श्रवणराम जाखड़, मोहनराम जाखड़, गोपाल राम गोदारा, खेताराम गिला, मांगीलाल मास्टर, ओमप्रकाश सारण, रमेश कुमार जाखड़ आदि उपस्थित रहें व अपनी सेवाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण में शामिल हजारों लोगों ने दोनों हाथों को उठाकर लगाया वीर बिग्गा जी का जयकारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रात भर मंदिर परिसर में रही जबरदस्त रौनक, सेवादार सेवा में खड़े रहें और श्रद्धालु पहुंचते रहें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा दादा के जयकारों के साथ खूब झूमे श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अर्चना देवी एंड पार्टी ने प्रस्तुत की बिग्गा दादा की जीवनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण स्थल पर हजारों पदयात्रियों ने किया विश्राम भी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर के बाहर जागरूक लोगों ने किया डूंगरराम का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेले में अनेक दुकानें सजी है, महिलाओं ने की खरीददारी भी।