June 5, 2026
WhatsApp Image 2025-10-18 at 19.56.05

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अक्टूबर 2025। जयपुर से ओढ़ावणी कर लौट रही एक कार हाइवे पर गांव बिग्गा के स्टैंड पर एक ट्रेक्टर के पीछे लगे थ्रेसर से भिड़ कर चकनाचूर हो गई है। ट्रेक्टर बिग्गा की ओर मुड़ रहा था और कार रतनगढ़ की ओर से आ रही थी। कार ट्रेक्टर के पीछे लगे थ्रेसर से टकरा गई। गनीमत रही कार सवार एक महिला सहित चार जने चोटिल हुए है। कार सवार बीकानेर निवासी है और बीकानेर जा रहें थे। गांव के युवा बजरंगलाल जाखड़, लालचंद माली, मुकेश जाखड़, विश्वजीत शर्मा, भंवरलाल तावणियां, उम्मेद सिंह प्रज्ञाप्रकाश ओझा, रामलाल जांगू, कमलेश ओझा, सीताराम मेघवाल, विजयपाल सेवग, महेंद्र सिंह तंवर, रमेश जाखड़ सहित अनेक युवा दौड़ कर पहुंचे व कार सवारों को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार ट्रेक्टर के पीछे लगे थ्रेसर से टकरा कर हुई चकनाचूर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। थ्रेसर भी टक्कर से सड़क पर पलट गया, गनीमत रही कार सवार सुरक्षित है।