







मोमासर बास ठाकुरजी मंदिर में महिलाओं ने किया सत्संग का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार को भीम एकादशी के पर्व पर मोमासर बास के ठाकुरजी मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। राधे कृष्ण महिला मंडल के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में अनेक श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने भजन कीर्तन व झूमते हुए भजनों का आंनद लिया। कार्यक्रम संपन्न होने पर मंदिर के बाहर मिल्क रोज वितरण का कार्यक्रम रखा गया। महिलाओं ने सेवा देते हुए आते जाते राहगीरों को मिल्करोज पिलाया।

निर्जला एकादशी पर तोलियासर में किया पौधारोपण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्जला एकादशी के पर्व पर गुरूवार शाम को तोलियासर गांव की खेतेश्वर वाटिका में पौधे लगाए गए। प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए बाबूलाल भार्गव, राजाराम राजपुरोहित, राकेश कुमार सहित मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर राजराम ने गांव के सभी परिवारों से वार त्योहार, बच्चों के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ और माता पिता की स्मृति में पौधे लगाने व उनका पालन करने की अपील की।



