July 22, 2026
एक ही परिवार में हुआ झगड़ा-फसाद, पहुंचा थाने, परस्पर मामले हुए दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 नवंबर 2025। पारिवारिक झगड़े बढ़ते हुए फसाद होकर कोर्ट कचहरी तक जा पहुंचते है। ऐसा ही एक मामला क्षेत्र में सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के खिलाफ दो परस्पर मामले दर्ज हुए है।
क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा निवासी 43 वर्षीय सोहन पुत्र मामराज जाट ने महेंद्र, ओमप्रकाश पुत्र पूराराम गोदारा के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि शनिवार शाम करीब 5 बजे दोनों आरोपी गाली गलौच करते हुए उसके घर में पत्थर फैंके जिससे उसे व उसकी पुत्री के सिर में चोट लग गई। इसी प्रकरण में 34 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र पूराराम जाट ने सोहनलाल पुत्र मामराज जाट, उसकी पत्नी सावित्री व बेटे रामदेव के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि शनिवार शाम करीब 5.30 बजे आरोपियों ने उसकी माता को गंदी गालियां दी। परिवादी के घर में ईंट, खोरिया फैंके, उनकी तारबंदी व जाली तोड़ दी और लाठियों से मारपीट की। पुलिस ने परस्पर दोनों मामले दर्ज कर दोनों की जांच एसआई मोहनलाल कड़वासरा को दी है।