July 21, 2026
0000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 दिसम्बर 2025। क्षेत्र के गांव भोजास में बुधवार रात्रि को एक 18 वर्षीया युवती के साथ काश्तकार युवक द्वारा जबरदस्ती करने विरोध करने पर पानी की डिग्गी में फेंक देने के मामले में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी के सामने परिजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर धरना लगा चुके है। धरनार्थियों ने हत्या एवं दुष्कर्म के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी करने, आरोपियों के परिजनों के खिलाफ पीडिता की ढाणी से सबूत खुर्द बुर्द करने एवं 300 क्विंटल मूंगफली चोरी करने का नामजद मुकदमा करने, काश्तकार द्वारा पीडिता के खेत पर किए गए अवैध कब्जा को छुडवाने, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को परिजनों एवं आंदोलन कमेटी को देने की मांग की गई है। साथ ही मामले में शेरूणा पुलिस द्वारा संवेदनहीनता दिखाने का आरोप लगाते हुए शेरूणा थानाधिकारी के निलंबन की मांग भी की गई है। मौके पर जम कर नारेबाजी भी की जा रही है एवं दूसरी और बीकानेर से आई एफएसएल टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर सबूत भी जुटाए गए है।