






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2026। नारी राष्ट्र का गौरव है और भारतीय सनातन परंपरा में नारी की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। इसी विषय को केंद्र में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले शुक्रवार को युवती सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन सुबह 11.30 बजे नानूदेवी लक्ष्मीनारायण चांडक आदर्श विद्या मंदिर में होगा।
सम्मेलन में सदु देवी पारख राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़, भारती निकेतन कॉलेज एवं सेसोमूं कॉलेज की छात्राएं भाग लेंगी। सम्मेलन को लेकर परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विमोचन गुरुवार सुबह परिषद के जिला मुख्यालय में पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके बाद विभिन्न कॉलेजों की छात्राओं ने भी पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान जिला संयोजक करन जाड़िवाल, नगर मंत्री राघव लखोटिया, कार्यकर्ता नरेंद्र कूकणा, प्रोफेसर कमल चारण, परिषद सदस्यों ने शहर की सभी युवतियों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।







